Seraikela Kharsawan News : सरायकेला में मसाला व्यापारी ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

पत्नी को बच्चों को स्कूल से लाने के लिए भेजकर उठाया कदम

सरायकेला. सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के तेलीसाई निवासी मसाला व्यापारी रंज8न कुमार साहू (53) ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सुबह करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच की है. सरायकेला थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आत्महत्या के कारणों का अब तक आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है. हालांकि, स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि वह पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, रंजन साहू की सरायकेला डेली मार्केट में मसाले की दुकान है. वह हर रोज खुद बच्चों को स्कूल से लाने जाते थे, लेकिन बुधवार को उन्होंने अपनी पत्नी को बच्चों को लेने भेज दिया. उनकी पत्नी बच्चों के साथ घर लौटी, तो पति को सीलिंग के हुक से कपड़े के फंदे पर लटका पाया. पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को इसकी जानकारी दी. घटना की सूचना पाकर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >