सरायकेला-खरसावां में जिला शिक्षा अधीक्षक ने जारी की एडवाइजरी, नामांकन से पहले स्कूल की मान्यता जांचें

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के जिला शिक्षा अधीक्षक ने अभिभावकों के लिए सूचना जारी की गई है. ये सूचना नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बच्चों का नामांकन कराने से जुड़ी हुई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के जिला शिक्षा अधीक्षक की ओर से अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. इसमें नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बच्चों का नामांकन कराने से पहले विद्यालय की मान्यता की जांच करने की अपील की गई है. सूचना में कहा गया है कि अभिभावक ये सुनिश्चित कर लें कि संबंधित विद्यालय मान्यता प्राप्त है या नहीं. 

कई अभिभावक अनजाने में गैर-मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में बच्चों का नामांकन करा देते हैं, जिससे आगे चलकर छात्रों को कई तकनीकी और शैक्षणिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. 

समस्याएं जो सामने आ सकती हैं

APAAR ID और PEN ID की दिक्कत: वर्तमान में भारत सरकार के निर्देशानुसार, हर छात्र का APAAR ID और PEN ID होना अनिवार्य है. ऐसे विद्यालय जिन्हें मान्यता प्राप्त नहीं है, वह छात्र का डेटा पोर्टल पर दर्ज नहीं कर पाएंगे. 

स्थानांतरण (TC/Transfer) में दिक्कत: भविष्य में दूसरे स्कूल में नामांकन कराने पर U-DISE पोर्टल में डेटा उपलब्ध नहीं रहने से ऑनलाइन ट्रांसफर संभव नहीं होगा. 

U-DISE कोड का अभाव: गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों के पास U-DISE कोड नहीं होता, जिससे छात्र की शैक्षणिक पहचान अधूरी रह जाती है. 

यह भी पढ़ें: पतरातू-कटिया बस्ती में एक महीने में ही उखड़ी नई सड़क, दोषियों पर कार्रवाई की मांग 

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >