फोटो10एशेकेल4-माला पहना कर पार्टी में शामिल करातेप्रतिनिधि, सरायकेलाप्रखंड के पांड्रा पंचायत समिति सदस्य सह झामुमो कार्यकर्ता अपने दर्जनों समर्थकों संग पार्टी से इस्तीफा दे कर भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के सरायकेला विस प्रत्याशी गणेश महाली व जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो ने उन्हें माला पहना कर पार्टी में शामिल कराया. स्थानीय बिरसा चौक में आयोजित एक सादे समारोह में इन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गयी. इस मौके पर प्रत्याशी गणेश महाली ने कहा कि पूरे विस क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता व नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि भाजपा नीति व सिद्धांत की पार्टी है. इस मौके पर शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने विस के पार्टी प्रत्याशी को जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया और कहा कि भाजपा की नीति व सिद्धांत से प्रभावित हो कर व प्रत्याशी से प्रभावित हो कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं. इस मौके पर झींगी हेंब्रम, जोगा सामड, गोदा सामड, विशु हेंब्रम, टिशु हेंब्रम के अलावा दर्जनों महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे.
पांड्रा पंचायत समिति सदस्य सह झामुमो कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
फोटो10एशेकेल4-माला पहना कर पार्टी में शामिल करातेप्रतिनिधि, सरायकेलाप्रखंड के पांड्रा पंचायत समिति सदस्य सह झामुमो कार्यकर्ता अपने दर्जनों समर्थकों संग पार्टी से इस्तीफा दे कर भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के सरायकेला विस प्रत्याशी गणेश महाली व जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो ने उन्हें माला पहना कर पार्टी में शामिल कराया. स्थानीय बिरसा चौक में आयोजित […]
