मुद्दा : डॉक्टरों के अभाव में दम तोड़ रही है देशी चिकित्सा

10केएसएन 1 : कुचाई स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयसंवाददाताखरसावां : कई रोगों में देशी चिकित्सा व्यवस्था आयुर्वेद काफी कारगर साबित होती है, परंतु खरसावां कुचाई में आयुर्वेदिक चिकित्सकों की कमी से देशी चिकित्सा व्यवस्था दम तोड़ रही है. एक चिकित्सक पर खरसावां कुचाई के तीन आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का जिम्मा है. ऐसे में इन केंद्रों में इलाज […]

10केएसएन 1 : कुचाई स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयसंवाददाताखरसावां : कई रोगों में देशी चिकित्सा व्यवस्था आयुर्वेद काफी कारगर साबित होती है, परंतु खरसावां कुचाई में आयुर्वेदिक चिकित्सकों की कमी से देशी चिकित्सा व्यवस्था दम तोड़ रही है. एक चिकित्सक पर खरसावां कुचाई के तीन आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का जिम्मा है. ऐसे में इन केंद्रों में इलाज कैसे होता होता होगा, इसका सहज ही अंदाजी लगाया जा सकता है. खरसावां के जोरडीहा के साथ-साथ कुचाई के आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चिकित्सक की पदस्थापना नहीं है. सिर्फ कुचाई के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में ही चिकित्सक की पदस्थापना की गयी. डॉ आइए फारुकी के ऊपर जोरडीहा व दलभंगा आयुर्वेदिक चिकित्सालय का अतिरिक्त प्रभार है. ऊपर से जिला व राज्य स्तर पर बैठकों में भी सप्ताह में एक दो दिन जाना पड़ता है. ऐसे में उक्त चिकित्सक को इस चिकित्सालयों का संचालन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में प्रति दिन सभी चिकित्सालयों में रोगियों का इलाज करना संभव नहीं हो पाता है. चिकित्सकों की कमी के संबंध में विभाग को भी जानकारी अक्सर दी जाती है, परंतु अब तक पदस्थापना नहीं हो सकी है. इन केंद्रों में दवा की भी घोर कमी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >