सामुदायिक भवन व बहुदेश्यि भवन में बनेगा मतगणना केंद्र

सरायकेला. जिले के तीन विधानसभा सीट सरायके ला खरसावां व ईचागढ़ विधानसभा सीट के लिए मतगणना केंद्र सामुदायिक भवन व बहुद्देशीय भवन में बनाया जायेगा. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है. सरायकेला व खरसावां विस सीट के लिए सामुदायिक भवन में मतगणना केंद्र बनाया जायेगा, जबकि ईचागढ़ के लिए बहुद्देशीय भवन […]

सरायकेला. जिले के तीन विधानसभा सीट सरायके ला खरसावां व ईचागढ़ विधानसभा सीट के लिए मतगणना केंद्र सामुदायिक भवन व बहुद्देशीय भवन में बनाया जायेगा. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है. सरायकेला व खरसावां विस सीट के लिए सामुदायिक भवन में मतगणना केंद्र बनाया जायेगा, जबकि ईचागढ़ के लिए बहुद्देशीय भवन में स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र बनाया जायेगा. सामुदायिक भवन के दोनों तल्ला में दो विस का स्ट्रांग रूम रहेगा. गौरतलब है कि इससे पूर्व के विधानसभा चुनाव में स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र तीनों विस के लिए एनआर स्कूल में बनाया जाता था, परंतु इस बार सामुदायिक भवन व बहुद्देशीय भवन में बनाया गया है. स्ट्रांग रूम को लेकर विगत दिनों डीसी चंद्रशेखर, डीडीसी रेमंड केरकेट्टा सहित जिला के अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने सामुदायिक भवन व बहुद्देशीय भवन का निरीक्षण किया था और उपलब्ध संसाधन सहित अन्य जानकारी हासिल की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >