/रफोटो7एसेकएल1-भाजपा में शामिल होते कार्यकर्तासरायकेला. स्थानीय पार्टी कार्यालय में भाजपा के कार्यक्रम में कांग्रेस व झामुमो के कई कार्यकर्ता पार्टी छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया. पार्टी के सरायकेला प्रत्याशी गणेश महाली व जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो ने उन्हें माला पहना कर पार्टी में शामिल किया. राजनगर प्रखंड से कांग्रेस के पूर्व जिला संगठन मंत्री पिंटू राउत के नेतृत्व में लगभग 110 कार्यकर्ता व सरायकेला प्रखंड के पूर्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गणेश गागराई के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया. इसके पश्चात आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रत्याशी महाली ने कहा कि सरायकेला विधानसभा का अब तक अपेक्षित विकास नहीं हो सका है. इस बार भाजपा को मौका दें, क्षेत्र का कायाकल्प कर दुंगा. कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो ने भी संबोधित किया. भाजपा में शामिल होने वाले में राजगनर प्रखंड के हनुमतबेडा, मगरकेला, फुलझरी, पाटाकोचा, राजनगर, कालाझरना सरायकेला के पारलपोसी सहित अन्य गांव के हीरू सरदार, प्रसाद सरदार, चांदमुनी सरदार, अंसारी सरदार, मकीनी देवी, सिरमती सरदार, मोनमती देवी, बसता सरदार, उमबोला देवी, मारू सरदार, पांडु सरदार, लखिया देवी, गुरवा सरदार, धनु मांझी, गोमा सरदार, घनश्याम चांपिया सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया.
कांग्रेस व झामुमो के कई कार्यकर्ता भाजपा का थामा दामन
/रफोटो7एसेकएल1-भाजपा में शामिल होते कार्यकर्तासरायकेला. स्थानीय पार्टी कार्यालय में भाजपा के कार्यक्रम में कांग्रेस व झामुमो के कई कार्यकर्ता पार्टी छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया. पार्टी के सरायकेला प्रत्याशी गणेश महाली व जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो ने उन्हें माला पहना कर पार्टी में शामिल किया. राजनगर प्रखंड से कांग्रेस के पूर्व जिला संगठन मंत्री […]
