खरसावां. खरसावां के बंदीराम में युवा कुड़मी संगठन की बैठक सोना महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से कुड़मी भवन निर्माण के लिए धन संग्रह करने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में तय हुआ कि छह नवंबर से भवन निर्माण के लिए कुड़मी बहुल गांवों में धन संग्रह अभियान चलाया जायेगा. इसके अलावा बैठक में संगठन की मजबूती व प्रचार प्रसार पर भी बल दिया गया. बैठक में मुख्य रूप से संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील महतो, सचिव श्याम सुंदर महतो, मनोज महतो, सुशील महतो, रुद्र प्रताप महतो, ऋतिक महतो, चितरंजन महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे.
खरसावां में युवा कुड़मी संगठन की बैठक
खरसावां. खरसावां के बंदीराम में युवा कुड़मी संगठन की बैठक सोना महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से कुड़मी भवन निर्माण के लिए धन संग्रह करने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में तय हुआ कि छह नवंबर से भवन निर्माण के लिए कुड़मी बहुल गांवों में धन संग्रह अभियान चलाया जायेगा. […]
