खूंटी से करेंगे क्लीन स्वीप, केंद्र में भी बनेगी भाजपा की सरकार : अर्जुन मुंडा

– पत्नी मीरा मुंडा के साथ खरसावां के खेलारीसाई स्थित बूथ संख्या 172 में डाला वोट संवाददाता, खरसावां खूंटी से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पत्नी मीरा मुंडा के साथ खिलारीसाई स्थित मतदान केंद्र संख्या 172 में दोपहर साढ़े आठ बजे मतदान किया. अर्जुन मुंडा ने अपने जीत का दावा करते हुए […]

– पत्नी मीरा मुंडा के साथ खरसावां के खेलारीसाई स्थित बूथ संख्या 172 में डाला वोट

संवाददाता, खरसावां

खूंटी से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पत्नी मीरा मुंडा के साथ खिलारीसाई स्थित मतदान केंद्र संख्या 172 में दोपहर साढ़े आठ बजे मतदान किया. अर्जुन मुंडा ने अपने जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में खूंटी से क्लीन स्वीप करेंगे. स्थानीय लोगों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने दलगत राजनीति से उपर उठकर समर्थन दिया है. हर तरफ से अच्छी खबर मिल रही है.

उन्होंने कहा कि स्थिर सरकार व विकास के लिए लोगों ने भाजपा के पक्ष में वोट किया है. हम भारी बहुमत से जीतेंगे. उन्होंने कहा कि खूंटी भगवान बिरसा मुंडा का क्षेत्र रहा है. यहां की कई विशेषताएं हैं. उन्हें सहेजते हुए खूंटी को विकास के मार्ग पर आगे ले जायेंगे.

उन्होंने कहा आदिवासी-मूलवासियों को संवैधानिक रूप से सशक्त करना, रोजगार की व्यवस्था करना, कृषि, सिंचाई पर विशेष ध्यान देना तथा झारखंड व झारखंडियत की आवाज को मजबूत करना उनका लक्ष्य रहेगा. उन्होंने दावा किया कि केंद्र में फिर एक बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >