राजखरसावां पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य शुरू
खरसावां : शुक्रवार से राजखरसावां पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस का कार्य शुरू कर किया गया. इसे लेकर खरसावां में शुक्रवार को दिन भर बिजली गुल रही, जिससे करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा. सब स्टेशन में मेंटेनेंस का कार्य अगले तीन दिनों तक चलेगा. वहीं विभाग के कनीय अभियंता उपेंद्र कुमार ने खरसावां, आमदा, बड़ाबांबो आदि क्षेत्रों में एक-एक घंटे के हिसाब से दिन में रोटेशन कर बिजली आपूर्ति की बात कही थी, लेकिन पहले ही दिन खरसावां में दिन भर बिजली गुल रही. बिजली गुल रहने से सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ व्यावसायिकों का कामकाज प्रभावित हुआ.
