राजनगर : वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

सिर व छाती कुचल जाने से नहीं हो पा रही मृतक की पहचान राजनगर : हाता-चाईबासा मार्ग स्थित गोविंदपुर फुटबॉल मैदान के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक (करीब 40 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना मंगलवार रात की बतायी जाती है. बुधवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, तो […]

सिर व छाती कुचल जाने से नहीं हो पा रही मृतक की पहचान

राजनगर : हाता-चाईबासा मार्ग स्थित गोविंदपुर फुटबॉल मैदान के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक (करीब 40 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना मंगलवार रात की बतायी जाती है. बुधवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, तो इसकी सूचना राजनगर पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करते हुए शव को कब्जे में ले लिया.
इस दौरान लोगों की लगी भीड़ भी मृतक की पहचान नहीं कर सकी. इस संबंध में थाना प्रभारी वेदानंद झा ने बताया कि वाहन से कुचले जाने के कारण युवक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. छाती और सिर पूरी तरह से कुचल गया है. इससे पहचान करने में काफी परेशानी हो रही है. फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >