एक की स्थिति नाजुक, एक का पैर टूटा
पीछे आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी ठोकर, क्षतिग्रस्त
राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित बड़ा सिजुलता गांव में बाइक सवार ने मवेशी को टक्कर मार दी, जिससे मवेशी की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक पर सवार बीरेंद्र सुंडी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सुनील सोरेन का दायां पैर टूट गया. दोनों को इलाज के लिए हेंसल नरसिंह होम ले जाया गया. घटना मंगलवार 3.30 दोपहर की है. बताया जाता है कि चाईबासा निवासी सुनील सोरेन व बीरेंद्र सुंडी टाटा से चाईबासा लौटने के क्रम में बड़ा सिजुलता गांव के पास बाइक ने मवेशी को टक्कर मार दी, जिससे मवेशी की घटनास्थल पर मौत हो गयी. वहीं पीछे से आ रही स्कॉर्पियो( जेएच 05 जे 6992) ने अनियंत्रित होकर बाइक को ठोकर मार दी, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. बाइक सवारों ने बताया कि मवेशी के अचानक बाइक के आगे आने से घटना घटी.
