शैक्षणिक वातावरण निर्माण में दल का कार्य सराहनीय

आदिवासी नृत्य कर बच्चों ने मन मोहा खरसावां : कुचाई के उच्च विद्यालय अरुवां में सोमवार को प्रमंडल स्तरीय परिवर्तन दल का शैक्षणिक सेमिनार सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कोल्हान के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अरविंद विजय विलुग व जिला शिक्षा अधीक्षक सुश्री फुलमनी खालखो ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम […]

आदिवासी नृत्य कर बच्चों ने मन मोहा

खरसावां : कुचाई के उच्च विद्यालय अरुवां में सोमवार को प्रमंडल स्तरीय परिवर्तन दल का शैक्षणिक सेमिनार सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कोल्हान के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अरविंद विजय विलुग व जिला शिक्षा अधीक्षक सुश्री फुलमनी खालखो ने दीप प्रज्वलित कर किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अरविंद विजय विलुग ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कोल्हान को अव्वल बनाना है. कहा कि सरकारी स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करने में परिवर्तन दल के सदस्य काफी कारगर साबित हो सकते हैं. कोल्हान प्रमंडल परिवर्तन दल का कार्य सराहनीय है. कोल्हान प्रमंडल एक अलग अवधारणा शैक्षणिक उत्थान के लिए प्रस्तुत करने के लिए तैयार है. सीमित संधाधन एवं चुनौतियों का सामना परिवर्तन दल सदस्य करने को तैयार हैं.
इस कार्यक्रम में मिशन 1000 पर चर्चा करते हुए कहा कि इसके तहत 31 दिसम्बर 2017 तक कोल्हान प्रमंडल में 1000 विद्यालयों में किये गये नवाचारी गतिविधियों एवं परिवर्तन दल द्वारा इन विद्यालयों में सुधारात्मक कार्यों की सूची जारी की जायेगी.
परिवर्तन दल के सदस्य भी हुए सम्मानित
मौके पर तीनों जिलों के राज्य साधनसेवी, 38 प्रखंडों के परिवर्तन दल सदस्यगण, सरायकेला जिले के सभी 9 प्रखंडों के मास्टर ट्रेनर्स, शिक्षक समागम के राज्य स्तर पर विजेता प्रतिभागियों, बाल संसद एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सक्रिय सदस्यों व मैट्रिक टॉपर को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. आरडीडी ने राज्य साधनसेवी श्री तरूण कुमार सिंह को सम्मानित करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी. मौके पर अरुवां के विद्यालय प्रबंधन समिति, अरूवाँ पंचायत के मुखिया, मास्टर ट्रेनर, माता समिति सदस्य, राज्य स्तरीय शिक्षक समागम में विजय प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मांदर की थाप पर आदिवासी नृत्य पेश कर लोगों का मन मोह लिया. इस मोके पर मुख्य रूप से विद्यालय के प्राचार्य किशुन मुर्मू, राज्य साधनसेवी राजकुमार श्रीवास्तव, तरूण कुमार सिंह, शम्भू सिंह, मलीन महतो, प्रभाशंकर तिवारी, रानी पूनम, पंकज कुमार, राजेन्द्र नेवार, शिवशंकर पोलाई, सुनिल यादव, मनोज बोयपाई, दिनबन्धु सिंह पात्र, घनश्याम हेम्ब्रम, दुलाल स्वांसी, महेश्वर उरांव, यशवंत सिंहदेव समेत काफी संख्या में ग्रामीण, स्कूली बच्चे एवं शिक्षक आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >