सरायकेला : सरायकेला-खरसावां सड़क पर खप्परसाही गांव के समीप शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान असुरा निवासी वरुण गोप (25) तथा बुरुडीह निवासी सुभाष साहू (24) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, उक्त […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां सड़क पर खप्परसाही गांव के समीप शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान असुरा निवासी वरुण गोप (25) तथा बुरुडीह निवासी सुभाष साहू (24) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार,
उक्त दोनों युवक बजाज सीटी 100 (जेएच 05एस 5542) से सरायकेला के बड़ाटांगरानी गांव में आयोजित मुर्गापाड़ा में मुर्गा लड़ाने के लिए आये हुए थे. शाम को लौटते समय खप्परसाही के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये. किसी राहगीर ने घटना की सूचना सरायकेला पुलिस को दी. पुलिस तत्काल पहुंची और दोनों को उठाकर सदर अस्पताल लायी, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. खबर लिखे जाने तक परिजन सरायकेला नहीं पहुंचे थे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है. पुलिस कुचलने वाले वाहन का पता लगाने में जुटी हुई है.
रणविजय सिंह, थाना प्रभारी, सरायकेला
सरायकेला-खरसावां
खप्परसाही के समीप आये अज्ञात वाहन की चपेट में
असुरा के वरुण (25)व बुरुडीह के सुभाष (24) की हुई मौत