मां लक्ष्मी की पूजा आज

खरसावां : सरायकेला-खरसावां के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को धन व वैभव की देवी मां लक्ष्मी की पूजा आयोजित होगी. इसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं. जिला के ढाई सौ से अधिक स्थानों पर लक्खी पूजा आयोजित की जायेगी, जिसके लिए पंडाल एवं प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. बाजार में पांच […]

खरसावां : सरायकेला-खरसावां के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को धन व वैभव की देवी मां लक्ष्मी की पूजा आयोजित होगी. इसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं. जिला के ढाई सौ से अधिक स्थानों पर लक्खी पूजा आयोजित की जायेगी, जिसके लिए पंडाल एवं प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. बाजार में पांच सौ से लेकर पांच हजार तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं. महालक्ष्मी पूजा पर तीन दिनों तक आयोजन चलेगा. खरसावां के दितसाही, बेहरासाही, कृष्णापुर, खेलारीसाही आदी स्थानों पर भव्य तरीके से लक्खी पूजा होती है. पं एके आचार्य के अनुसार महालक्ष्मी पूजन हेतु शुभ समय गुरुवार को संध्या 5.30 से रात्रि 8.30 तथा रात्रि 11.35 से 12.05 तक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >