सरायकेला क्षेत्र में भक्तिभाव से पूजे गये बाबा विश्वकर्मा

सरायकेला : सरायकेला, खरसावां, महालीमोरुप, सीनी, कुचाई तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार को शिल्प देव भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गयी. सरायकेला में मैक्सी-टैक्सी स्टैंड, पट्टनायक टोला, गैरेज चौक समेत अन्य स्थानों पर शिल्प देव की भव्य प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. टैक्सी स्टैंड में सोमवार को बालक भोज का आयोजन […]

सरायकेला : सरायकेला, खरसावां, महालीमोरुप, सीनी, कुचाई तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार को शिल्प देव भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गयी. सरायकेला में मैक्सी-टैक्सी स्टैंड, पट्टनायक टोला, गैरेज चौक समेत अन्य स्थानों पर शिल्प देव की भव्य प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. टैक्सी स्टैंड में सोमवार को बालक भोज का आयोजन कर सैकड़ों बच्चों को बालक भोजन कराया गया. सरायकेला मुख्य बाजार समेत आसपास के लोहे की दुकानों व

विभिन्न बाइक गैरेजों में भी भक्ति भाव से शिल्प देव की पूजा अर्चना की गयी तथा लोगों में प्रसाद वितरित किया गया. विश्वकर्मा पूजा के दिन लोगों ने सायकिल से लेकर बड़े वाहनों व मशीनों तक की विधिवत पूजा-अर्चना की. सरायकेला में कर्मकार समाज ने भी अपने इष्टदेव भगवान विश्वकर्मा की धूमधाम से पूजा की.

आइटीआइ में भी हुई विश्वकर्मा पूजा
जिले के बुरूडीह औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भी शिल्प देव भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से आयोजित हुई. संस्थान के प्रायोगिक भवन में प्रशिक्षुओं ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की. मौके पर संस्थान के सभी अनुदेशक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >