अब दुर्गापूजा के लिए 85, काली पूजा के लिए 45, मुहर्रम के लिए 13,500 रुपये का आवंटन
आगामी त्योहारों को लेकर सीओ ने बुलायी आवश्यक बैठक, हुए कई निर्णय
खरसावां : खरसावां अंचल कार्यालय में दुर्गापूजा, काली पूजा व मुहर्रम के आयोजन को लेकर अंचलाधिकारी डांगर कोड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में इन तीनों धार्मिक अनुष्ठानों के लिए राशि में बढ़ोतरी की गयी. सर्वसम्मति से सरकारी फंड से दुर्गापूजा के लिए 85 हजार, काली पूजा के लिए 45 हजार व मुहर्रम के लिए 13,500 रुपये खर्च करने का निर्णय लिया गया.
साथ ही सरकारी दुर्गामंदिर में इलेक्ट्रिकल ड्रम लगाने के लिए बाजार से कोटेशन मंगाने का निर्णय लिया गया. दुर्गापूजा के दौरान मंदिर का रंगरोगन करने, विद्युत व्यवस्था तथा मंदिर परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में पूजा के लिए सदस्यों में दायित्व भी बांटे गये. बैठक में मुख्य रूप से नयक नायक, गोवर्धन राउत, जीतवाहन मंडल, केपी षाड़ंगी, मानिक सिंहदेव, अनूप सिंहदेव आदि उपस्थित थे.
