बीइइओ से मारपीट करने के आरोपी शिक्षक को शो-कॉज

सरायकेला : प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में बीते मंगलवार को बैठक के दौरान बीइइओ दिलीप प्रमाणिक से मारपीट व गाली-गलौज मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसइ) ने संज्ञान में लिया है. जिला शिक्षा अधीक्षक फूलमनी खलखो ने मवि केंदुवा के आरोपी शिक्षक अजय कुमार महतो को अनुशासनहीनता, उदंडता, कर्तव्यहीनता, सरकारी काम में बाधा डालने व […]

सरायकेला : प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में बीते मंगलवार को बैठक के दौरान बीइइओ दिलीप प्रमाणिक से मारपीट व गाली-गलौज मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसइ) ने संज्ञान में लिया है. जिला शिक्षा अधीक्षक फूलमनी खलखो ने मवि केंदुवा के आरोपी शिक्षक अजय कुमार महतो को अनुशासनहीनता, उदंडता, कर्तव्यहीनता, सरकारी काम में बाधा डालने व नियंत्री पदाधिकारी पर गाली-गलौज व मारपीट मामले में शो-कॉज जारी किया है. डीएसइ ने शो-कॉज कर 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है. आरोपी शिक्षक का स्पष्टीकरण अगर संतोषजनक नहीं पाया गया, तो विभागीय कार्रवाई की जायेगी. डीएसइ ने कहा कि विभागीय कार्रवाई के तहत शिक्षक को निलंबित किया जा सकता है.

क्या है मामला
गौरतलब है कि बीइइओ दिलीप प्रमाणिक मंगलवार को बीआरसी में वेतन व एरियर भुगतान को लेकर शिक्षकों संग बैठक कर रहे थे. इसी दौरान शिक्षक अजय महतो बीआरसी पहुंचे. बैठक में बाधा डालते हुए बीइइओ को अपना व चार अन्य शिक्षकों का वेतन विपत्र व एरियर का आवेदन एक दिन में स्वीकृत कर भेजने की बात कही. बीइइओ ने सभी शिक्षकों के वेतन प्रपत्र एक साथ भेजने की बात कही. इस पर शिक्षक अजय महतो ने गाली-गलौज करते हुए बीइइओ से मारपीट की. बीइइओ ने इसकी शिकायत उच्च पदाधिकारी व संबंधित थाना में की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >