नीमडीह : सीओ व अमीन को बंधक बनाने में 11 नामजद

नीमडीह : नीमडीह थानांतर्गत आदारडीह गांव में प्रस्तावित बालिका उच्च विद्यालय की जमीन सीमांकन में बाधा डालने व सीओ और अमीन को बंधक बनाने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है. नीमडीह के अंचलाधिकारी जयवंती देवगम के बयान पर नीमडीह थाना में 11 नामजद और 35-40 अज्ञात महिला-पुरुष पर प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने […]

नीमडीह : नीमडीह थानांतर्गत आदारडीह गांव में प्रस्तावित बालिका उच्च विद्यालय की जमीन सीमांकन में बाधा डालने व सीओ और अमीन को बंधक बनाने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है. नीमडीह के अंचलाधिकारी जयवंती देवगम के बयान पर नीमडीह थाना में 11 नामजद और 35-40 अज्ञात महिला-पुरुष पर प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है.

थाना में सुरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, करमु सिंह, अजित सिंह, चेतन सिंह, अनिल सिंह, अर्जुन सिंह, रूप सिंह, मंगल सिंह, जीतेन सिंह व युधिष्ठिर सिंह के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ है.

मालूम हो कि 31 अगस्त को नीमडीह के सीओ अमीन व पुलिस दल के साथ विद्यालय की जमीन सीमांकन करने पहुंचे थे. इस दौरान भूमिज समाज के कुछ लोगों ने अमीन व सीओ को बंधक बना लिया था. सूचना पाकर पहुंचे एसडीओ ने बैठक कर ग्रामीणों को शांत कराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >