शिक्षा सचिव ने जीरो ड्रॉपआउट स्कूलों की ली जानकारी

सरायकेला : शिक्षा सचिव आराधना पट्टनायक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ड्रॉप आउट को लेकर स्कूल में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति की जानकारी ली. शिक्षा सचिव ने जिले में अब तक जीरो ड्रॉपआउट बनी पंचायतों की जानकारी लेते हुए बाकी पंचायतों को भी जल्द ही जीरो ड्रॉपआउट बनाने का निर्देश दिया. शिक्षा सचिव […]

सरायकेला : शिक्षा सचिव आराधना पट्टनायक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ड्रॉप आउट को लेकर स्कूल में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति की जानकारी ली. शिक्षा सचिव ने जिले में अब तक जीरो ड्रॉपआउट बनी पंचायतों की जानकारी लेते हुए बाकी पंचायतों को भी जल्द ही जीरो ड्रॉपआउट बनाने का निर्देश दिया. शिक्षा सचिव आराधना पट्टनायक ने 6 सितंबर को रांची में प्रस्तावित साक्षरता दिवस समारोह को सफल बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि सौ से अधिक बच्चों की उपस्थिति वाले स्कूलों के पारा शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर रांची में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे. इसमें ऐसे स्कूलों को चिह्नित करने का निर्देश दिया. मौके पर डीईओ अल्का जायसवाल भी उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >