राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर छाेटानागपुर काॅलेज हेंसल के पास वाहन के धक्के से बाइक सवार रेलवे कर्मचारी धनंजय हांसदा (37) की मौत हो गयी. घटना मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे की है. मृतक राजनगर प्रखंड की तुमुंग पंचायत अंतर्गत वर्षासाई टाेला लोवाडीह गांंव का रहने वाला था. वह मंगलवार को अपनी बाइक (बीआर 16ए 7607) से राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के लिए जा रहा था. छोटानागपुर कॉलेज के पास पीछे से अनियंत्रित वाहन ने ठोकर मार दिया. धनंजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
राजनगर : वाहन के धक्के से रेल कर्मचारी की मौत
राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर छाेटानागपुर काॅलेज हेंसल के पास वाहन के धक्के से बाइक सवार रेलवे कर्मचारी धनंजय हांसदा (37) की मौत हो गयी. घटना मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे की है. मृतक राजनगर प्रखंड की तुमुंग पंचायत अंतर्गत वर्षासाई टाेला लोवाडीह गांंव का रहने वाला था. वह मंगलवार को अपनी बाइक (बीआर […]

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल : धनंजय हांसदा की मौत की सूचना मिलते ही बहन सरस्वती हांसदा, पत्नी व परिवार के
सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. उनके तीन माह का एक बच्चा भी है.
चार भाई में तीसरा था धनंजय : स्व. होपना हांसदा के चार पुत्र में सुनील हांसदा, अशोक हांसदा, धनंजय हांसदा व सुशील हांसदा है. तीसरा नंबर के धनंजय की सड़क हादसे में मौत हो गयी.
तीन माह पहले ट्रांसफर हुआ था राखा माइंस
धनंजय हांसदा रेलवे ग्रुप डी में अाजिमगंज स्टेशन (पश्चिम बंगाल) में काम कर रहा था. वह तीन माह पहले वहां से स्थानांतरण होकर राखा माइंस रेलवे स्टेशन आया था.