70 किलो गांजा जब्त कार चालक गिरफ्तार

सरायकेला : चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर सरायकेला के कुदर साही के पास मंगलवार की सुबह 11 बजे पुलिस ने 70 किलो गांजा लेकर जा रही कार जब्त किया. वहीं चालक मो शमस तरबेज आलम को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी सरायकेला थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने दी. उन्होंने बताया कि […]

सरायकेला : चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर सरायकेला के कुदर साही के पास मंगलवार की सुबह 11 बजे पुलिस ने 70 किलो गांजा लेकर जा रही कार जब्त किया. वहीं चालक मो शमस तरबेज आलम को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी सरायकेला थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चाईबासा से सरायकेला होते हुए टाटानगर में गांजा की तस्करी की जा रही है. इसके बाद मंगलवार की सुबह 11 बजे कुदर साही के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. इस क्रम में एक कार (जेएच 05 के 3297) आता दिखा. उसमें काला शीशा लगा था.

वाहन रोकने का सिग्नल देने पर चालक तेजी से भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर बड़ाकांकड़ा मोड़ के समीप पकड़ लिया. वाहन की डिक्की व पिछली सीट पर रखा 14 पैकेट गांजा बरामद किया गया. इसकी अनुमानित कीमत तीन लाख के आसपास बतायी जा रही है. आदित्यपुर व जमशेदपुर में बेचा जाता है गांजा : एसपी ने बताया कि गांजा आदित्यपुर व जमशेदपुर में बेचा जाता है. गिरफ्तार चालक ने पूछताछ में बताया कि आदित्यपुर व जमशेदपुर में गांजा भेजा जाता है. यहां विभिन्न माध्यम से गांजा बेचा जाता है.छापामारी दल में थाना प्रभारी सरायकेला रणविजय सिंह,सअनि मुन्ना प्रसाद,सुमंत राम,सुगालाल सिंह,विनय पुरती शामिल थे.

गिरफ्तार चालक मानगो (जमशेदपुर) निवासी
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चालक मानगो (पूर्वी सिंहभूम) जाकिर नगर स्कूल रोड नं 15 का रहने वाला है. एसपी ने बताया कि मुख्य सरगना का पता किया जा रहा है. प्रेस कांफ्रेंस में इंस्पेक्टर वी एन झा, थाना प्रभारी रणविजय सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >