खराब प्रदर्शन करने पर 12 सेविकाएं हुई चयनमुक्त

विभाग ने नयी आंगनबाड़ी सेविका चयन करने का निकाला नोटिस संघ ने जताया विरोध, आमसभा की तिथि रद्द कर सेविकाओं को पुन: बहाल करें सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला की 12 आगंनबाड़ी सेविकाओं को चयन मुक्त कर दिया गया है. यही नहीं, जिला कल्याण विभाग की ओर से चयन मुक्त की गयी सेविकाओं के स्थान […]

विभाग ने नयी आंगनबाड़ी सेविका चयन करने का निकाला नोटिस

संघ ने जताया विरोध, आमसभा की तिथि रद्द कर सेविकाओं को पुन: बहाल करें
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला की 12 आगंनबाड़ी सेविकाओं को चयन मुक्त कर दिया गया है. यही नहीं, जिला कल्याण विभाग की ओर से चयन मुक्त की गयी सेविकाओं के स्थान पर उक्त सेटरों के लिए नयी सेविकाओं के चयन के निमित्त नोटिस भी जारी कर दिया गया है. इस संबंध में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरुचि प्रसाद ने बताया कि आदित्यपुर, राजनगर, ईचागढ़ व कुकड़ू प्रखंडों की बारह आंगनबाड़ी सेविकाओं को खराब प्रदर्शन के कारण चयन मुक्त किया गया है. उनके स्थान पर आम सभा के माध्यम से नयी सेविकाओं के चयन की प्रक्रिया के द्वारा बहाली की जाएगी.
संघ ने किया विरोध, डीसी को सौंपा ज्ञापन : जिले की बारह आंगनबाड़ी सेविकाओं को चयन मुक्त किये जाने पर आंगनबाड़ी सेविका संघ ने विरोध जताते हुए इसे विभाग द्वारा न्यायलय के आदेशों का उल्लंघन बताते हुए डीसी छवि रंजन को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में कहा कि टीकाकरण एवं अन्य चिकित्सा संबंधी कार्यों में कमी के कारण सेविकाओं को हटाया जा रहा है जो कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है. ज्ञापन में कहा गया है कि चयन मुक्त सेविकाओं को एक और मौका देने का आग्रह करते हुए आमसभा के लिए निर्धारित तिथि को रद्द करने का आग्रह किया है.ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के अध्यक्ष कृष्णा महतो, सचिव सोमादा सहित कई आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थे.
इन गांवों की आंगनबाड़ी सेविकाएं हुई हैं चयन मुक्त
आदित्यपुर परियोजना के नुवागढ़, धातकीडीह, कुम्हारी,जनता फ्लैट राजनगर परियोजना के रोडा, लक्ष्मीपोसी, रेंजडा ईचागढ़ परियोजना के पाटपुर, बड़ाआमदा, आदरडीह, कुकड़ू परियोजना के चौड़ा व हाई तिरुल शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >