जवानों को रक्षा सूत्र बांधतीं छात्राएं.
सीनी : सीनी के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बहनों ने सोमवार को दुगनी स्थित सीआरपीएफ़ 196 बटालियन के जवानों की कलाई पर राकी बांधी. छात्राओं ने कहा कि जवान अपनी जान जोखिम में डाल देश सेवा करते हैं. जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध हम गर्व महसूस कर रहे हैं. ब्रह्मकुमारी संस्थान की बहनों ने जवानों को रक्षासूत्र बांधा. जवानों ने कहा- बहनों ने हमें घर की कमी महसूस नहीं होने दी. मौके पर सीआरपीएफ के कमांडेंट हरपल सिंह, शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार, ब्रम्हा कुमारी संस्थान की पूनम बहन, ज्योत्स्ना बहन, गोपाल भाई समेत अन्य उपस्थित थे.
