विमला प्रधान के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक, CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख

झारखंड की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा के प्रमुख नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

Vimla Pradhan passes away: सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहीं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व पर्यटन मंत्री विमला प्रधान के निधन से राज्य के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी विमला प्रधान के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है.

ये भी पढ़ें- 11वीं-13वीं JPSC नियुक्ति रद्द करने पर सरकार की दलील, ‘दोषी और निर्दोष को अलग करना मुश्किल’

सीएम ने कहा- राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि झारखंड की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. उन्होंने कहा कि विमला प्रधान का निधन राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

भाजपा नेताओं ने भी जताया शोक

विमला प्रधान के निधन से भाजपा में भी शोक की लहर है. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन और मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद संजय सेठ समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और विधायकों ने शोक संवेदना व्यक्त की है. नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की.

ये भी पढ़ें- PSC-JSSC गड़बड़ी में अभय तिवारी का नेटवर्क, भाई- पत्नी भी कर रहे थे एजेंट का काम

सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ निधन

विमला प्रधान का शुक्रवार को रांची स्थित सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की दो बार विधायक रही थी और झारखंड सरकार में मंत्री भी रह चुकी थी. उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और उनके परिचितों में शोक की लहर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >