सोशल मीडिया पर हीरोगिरी पड़ी भारी, हथियार वाली फोटो ने पहुंचाया थाने

सोशल मीडिया पर हथियार लहराते फोटो ने मचाया हड़कंप. तालझारी पुलिस ने देर रात की कार्रवाई, युवक से पूछताछ जारी.

साहिबगंज/तालझारी. सोशल मीडिया पर हथियार के साथ एक व्यक्ति का फोटो वायरल होने के मामले में तालझारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. वायरल फोटो सामने आने के बाद पुलिस ने देर रात महाराजपुर स्थित उसके घर पर छापेमारी की और पूछताछ के लिए उसे थाना ले आयी.

हथियार लहराते फोटो ने खींचा पुलिस का ध्यान

सूत्रों के अनुसार, तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर निवासी एक व्यक्ति का कुछ दिन पूर्व हथियार लहराते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. फोटो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच शुरू की गयी. पुलिस ने वायरल तस्वीर की सत्यता और उसमें दिख रहे हथियार के संबंध में जानकारी जुटाने के बाद संदिग्ध व्यक्ति के घर पर कार्रवाई की.

देर रात घर पर पहुंची पुलिस, पूछताछ के लिए लाया थाना

वायरल फोटो के आधार पर तालझारी थाना पुलिस ने देर रात संबंधित व्यक्ति के घर पर छापेमारी की. पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाना पहुंची, जहां उससे वायरल फोटो और हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

अब तक हथियार बरामद नहीं

तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय ने बताया कि हथियार के साथ फोटो वायरल होने की सूचना मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है. हालांकि, अब तक उसके पास से किसी भी प्रकार के हथियार की बरामदगी नहीं हुई है.

समाचार लिखे जाने तक पुलिस की पूछताछ जारी थी. पुलिस जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >