युवक ने तलवार से महिला को किया जख्मी, भर्ती

जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजुमन नगर की घटना, छानबीन में जुटी पुलिस

साहिबगंज. जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजुमन नगर में मामूली बात को लेकर एक युवक ने महिला पर तलवार से वार कर जख्मी कर दिया. आनन-फानन में लोगों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. मामले की जानकारी देते हुए घायल सितारा बीवी के परिजन ने बताया कि सितारा बीवी का पुत्र घर के बाहर खेल रहा था. तभी अचानक अंजुमन नगर निवासी मुन्ना वहां जाकर उनके बेटे को उठाकर जमीन पर पटक दिया. यह देख सितारा बीवी जब समझाने गयी तो, मुन्ना ने घर से तलवार निकाल कर सितारा बीवी पर तलवार से वार कर दिया. जिसमें वह जख्मी हो गयी. इधर, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल का इलाज किया है. सूचना पाकर जिला जिरवाबाड़ी थाना पुलिस मामले की अनुसंधान में जुड़ गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >