बेहोशी की अवस्था में सड़क किनारे मिला युवक, छानबीन में जुटी पुलिस

रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत घटियारी के पास बुधवार सुबह की घटना

प्रतिनिधि, पतना रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत घटियारी के पास बुधवार की सुबह पुलिस ने बेहोशी की हालत में घायल 30 वर्षीय युवक को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया. युवक कुछ भी बता नहीं पा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव को बुधवार की प्रातः सूचना मिली कि इमली चौक-दुर्गापुर मुख्य मार्ग पर घटियारी जाहेर थान के पास सड़क किनारे युवक घायल अवस्था में पड़ा है, जिसके बगल में साइकिल भी गिरी है. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. युवक को उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया. घायल युवक की पहचान रांगा थाना क्षेत्र के चुटिया निवासी जेम्स हेंब्रम के रूप में की गयी. चिकित्सक के अनुसार युवक के चेहरे व सिर में चोट के गंभीर निशान है. आशंका जतायी जा रही है कि युवक के साथ किसी ने मारपीट कर सड़क किनारे फेंक दिया होगा. फिलहाल, युवक कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है. थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >