साहिबगंज में रसोई गैस की किल्लत, घंटों कतार में इंतजार कर रहे उपभोक्ता

महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही भारी परेशानी

साहिबगंज

शहर में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्वास्तिक गैस डिस्ट्रीब्यूटर और इंडेन गैस के उपभोक्ता सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतार में खड़े दिखायी दिये. पुलिस लाइन मंदिर से लेकर पुलिस लाइन गेट तक लोगों की कतार लगी रही, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे घंटों धूप में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. बताया जा रहा है कि एजेंसी की ओर से घर-घर गैस सिलेंडर की डिलीवरी नियमित रूप से नहीं की जा रही है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को खुद एजेंसी या निर्धारित स्थान पर जाकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है. कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है और फिर भी घंटों लाइन में लगने के बाद ही गैस मिल पाती है. आज का दृश्य पुलिस लाइन मंदिर के पास विशेष रूप से चिंताजनक रहा, जहां बड़ी संख्या में लोग गैस के लिए कतारबद्ध थे. तेज धूप में खड़े लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये और घर-घर सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जाये, ताकि आम जनता इस तरह की परेशानियों से राहत पा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >