साहिबगंज। तालझरी थाना क्षेत्र की रहने वाली आशा कुमारी तीन अगस्त को अस्पताल आई थी. इसी क्रम में वह पुर्जा कटाने के लिए काउंटर पर गई थी. वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल लेकर पैसे कटाने की बात कही. इसके बाद महिला वहां से चली गई. कुछ देर बाद उसके मोबाइल से करीब दो लाख रुपये की निकासी हो गई.
मामले को लेकर आशा कुमारी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर तालझरी थाना में कांड संख्या 152/26 दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है.
