गुमानी बैराज का जलस्तर घटा, पांच दिनों दिनों से जलापूर्ति ठप

गुमानी बैराज परियोजना में वर्षा के बाद बढ़ते जलस्तर को देखते हुए फाटक को खोल दिया गया था. इस कारण अब बैराज में काफी कम पानी का स्टॉक है. इस कारण बरहेट में लगभग पांच दिनों से जलापूर्ति ठप हो गयी है.

परियोजना में जलस्तर 47 मीटर पर रखा जाता है, अधिक डिस्चार्ज से बढ़ी परेशानी प्रतिनिधि, बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खैरवा गांव स्थित गुमानी बैराज परियोजना में वर्षा के बाद बढ़ते जलस्तर को देखते हुए फाटक को खोल दिया गया था. इस कारण अब बैराज में काफी कम पानी का स्टॉक है. इस कारण बरहेट में लगभग पांच दिनों से जलापूर्ति ठप हो गयी है. क्षेत्र के बरहेट बाजार, हड़वाडीह, गोपलाडीह, कदमा, पंचकठिया बाजार, फुलभंगा, भोगनाडीह के लोग जलापूर्ति नहीं होने से काफी परेशान हैं. जानकारी के अनुसार, गुमानी बैराज परियोजना में जलस्तर 47 मीटर पर रखा जाता है, लेकिन लेवल में कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित है. बरहेट के ग्रामीण इलाका होने से यहां मजदूर सुबह होते ही अपने काम में निकल जाते हैं, लेकिन जलापूर्ति बंद होने से अब ये लोग पेयजल की तलाश में इधर-उधर भटकते रहते हैं. इधर, जलापूर्ति बंद होने के संबंध में तकनीकी अभियंता को कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के आशियाने-दुकानें की जा रहीं ध्वस्त