उधवा में गंगा में बहता मिला अज्ञात शव, मचा हड़कंप; फरक्का की ओर बहती रही लाश

उधवा के पास गंगा में बहता मिला अज्ञात शव. नेपाल से आने की चर्चा, जांच जारी. पूरी खबर यहाँ पढ़ें.

प्रतिनिधि, उधवा : उधवा प्रखंड के पियारपुर क्षेत्र के समीप शनिवार को गंगा नदी में एक अज्ञात शव बहता दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गयी. नदी में शव को बहते देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव गंगा की तेज धारा के साथ फरक्का की ओर बहता हुआ दिखाई दिया.

शव देखते ही जुटी भीड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

गंगा में शव बहने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये. स्थानीय लोगों ने बहते शव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद घटना की चर्चा क्षेत्र में तेजी से फैल गयी.

लोग काफी देर तक नदी की ओर देखते रहे, लेकिन तेज धारा के कारण शव देखते ही देखते दूर निकल गया. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी.

नेपाल से शव बहकर आने की चर्चा, पुष्टि नहीं

गंगा में अज्ञात शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. कुछ लोगों का कहना है कि नेपाल में हाल में हुई भारी तबाही के बाद कई शव गंगा की धारा में बहकर आ सकते हैं और संभव है कि यह शव भी उसी क्रम में बहकर यहां पहुंचा हो.

हालांकि, नेपाल से शव के बहकर आने की बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. शव की पहचान और उसके गंगा में पहुंचने के कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा.

पहचान और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति

घटना के बाद स्थानीय स्तर पर भी मामले को लेकर चर्चा तेज हो गयी है. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी. संबंधित प्रशासन को सूचना मिलने के बाद शव की बरामदगी और पहचान के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >