संत जेवियर्स स्कूल ने एक विकेट से दर्ज की जीत

सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग

साहिबगंज

जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के तहत रविवार को संत जोसेफ एकेडमी बनाम संत जेवियर स्कूल ए के बीच मैच खेला गया. संत जोसेफ एकेडमी टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.2 ओवर में 133 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. मो ताबिश अनवर ने 45 व आदित्य ने 16 रन की पारी खेली. संत जेवियर्स के गेंदबाज सूरज राज ने 5, हृतिक मोदी ने 2 व पार्थ सिंह ने 2 विकेट लिया.जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी संत जेवियर्स स्कूल की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 19 ओवर में 137 रन बना कर 1 विकेट से मैच जीत लिया.विराट में 16, शांतनु ने 17 व अभिषेक ने 17 रन की पारी खेली.संत जोसेफ एकेडमी के गेंदबाज देवांशु ने 3, वारिस अली व आदित्य कुमार ने 2-2 विकेट लिए.संत जेवियर्स के खिलाड़ी सूरज राज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रेम नाथ तिवारी ने सूरज को मैन ऑफ़ द मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया.मैच में अंपायरिंग मो अशफाक आलम व चंदन यादव एवं स्कोरिंग मो अनाउल्लाह अंसारी ने किया.टूर्नामेंट इंचार्ज अशफाक आलम ने बताया कि 01 दिसंबर सीएबी बरहरवा जूनियर बनाम राजमहल स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >