उधवा में स्वास्थ्य सेवाओं पर मंथन, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी पर जोर

उधवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की अहम बैठक हुई. इसमें हाई रिस्क प्रेगनेंसी और स्वास्थ्य जांच के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई. स्वास्थ्य कर्मियों को जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए.

उधवा : प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा में स्वास्थ्य विभाग की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने की. बैठक में एएनएम, सीएचओ समेत स्वास्थ्य कर्मियों के मासिक कार्यों की समीक्षा की गई. खासकर हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, स्वास्थ्य जांच, काउंसलिंग और नियमित फॉलोअप से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई.

15 प्रमुख इंडिकेटर और एचएमआईएस रिपोर्ट की समीक्षा

बैठक में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर समय पर जांच और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया. साथ ही सीएचओ के स्तर से किए जा रहे कार्यों और 15 प्रमुख इंडिकेटर की प्रगति की समीक्षा की गई. एचएमआईएस रिपोर्ट की भी समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों को समय पर अपडेट करने और रिपोर्टिंग व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया. एएनएम और सीएचओ को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित फॉलोअप करने का निर्देश दिया गया.

जागरूकता और मरीजों की निगरानी पर जोर

स्वास्थ्य कर्मियों को क्षेत्र में लोगों के बीच स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया. आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ नियमित बैठक करने, स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने तथा गर्भवती महिलाओं और अन्य जरूरतमंद मरीजों की लगातार निगरानी करने पर भी चर्चा हुई. सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति में सुधार के लिए सभी कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है. मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गुफरान आलम, लिपिक दिनेश कुमार, बीपीएम अनिल पाल, डीडीएम अमित कश्यप सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >