उधवा : 25 दिन से बिजली गुल, 50-60 परिवार बेहाल; मिस्त्री टोला में 100 KVA ट्रांसफार्मर की मांग

उधवा प्रखंड के मिस्त्री टोला गांव में करीब 25 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे 50-60 परिवार बुरी तरह प्रभावित हैं. ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद विभाग द्वारा अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है. ग्रामीणों ने अधिक लोड की समस्या बताते हुए 100 KVA का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है.

प्रतिनिधि, उधवा : उधवा प्रखंड के उत्तर बेगमगंज पंचायत के मिस्त्री टोला गांव में ट्रांसफार्मर जलने के करीब 25 दिन बाद भी सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है. इससे गांव के करीब 50-60 परिवार बिजली संकट से प्रभावित हैं. ग्रामीणों का कहना है कि लगातार खराबी के बावजूद विभाग द्वारा अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है.

21 अगस्त की रात जल गया था ट्रांसफार्मर

विद्युत उपभोक्ता जयदेव मंडल, बानु मंडल, रवि साह, अनुप साह, समर मंडल व मिठुन मंडल समेत अन्य ने बताया कि बीते 21 अगस्त की देर रात 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था. इससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी ट्रांसफार्मर में खराबी आ चुकी थी, जिसकी सूचना विभाग को लिखित रूप से दी गई थी. मरम्मत के बाद किसी तरह बिजली आपूर्ति चालू हुई थी, लेकिन दोबारा ट्रांसफार्मर जलने से स्थिति गंभीर हो गई.

अधिक लोड से बार-बार खराबी का दावा

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण बार-बार खराबी की समस्या उत्पन्न होती है. ग्रामीणों ने 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है.

गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी

उमस भरी गर्मी में लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने विभाग से अविलंब नया और अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.

जल्द लगाया जाएगा नया ट्रांसफार्मर

इस संबंध में कनीय अभियंता, उधवा चंदन कुमार ने कहा कि उक्त गांव में जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >