साहिबगंज : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा आयोजित यूजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा में कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया. परीक्षा के दौरान डिजिटल कम्युनिकेशन एंड डाटा मैनेजमेंट विषय की परीक्षा में दोनों छात्रों पर कदाचार करने का आरोप लगा.
परीक्षा नियमों का पालन करने का निर्देश
महाविद्यालय के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ रंजीत कुमार सिंह ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा नियमों का अक्षरतः पालन करने का सख्त निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध है.
829 छात्र हुए उपस्थित
शनिवार को आयोजित परीक्षा में कुल 829 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 80 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में दो छात्रों को निष्कासित किया गया.
