शीशम के दो पेड़ की हुई नीलामी, 1.16 लाख लगी बोली

दो शीशम पेड़ की नीलामी समिति की ओर से शुक्रवार को की गयी.

तीनपहाड़. उच्च विद्यालय तीनपहाड़ के प्रांगण में दो शीशम पेड़ की नीलामी विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से शुक्रवार को की गयी. इसमें विद्यालय प्रबंधन के लोग सहित छह लोगों ने भाग लिया. इसमें मो सैफुल शेख, इमाम शेख, मामलात शेख, दुलाल बसात, सालिग्राम मंडल, संजीव कुमार आदि शामिल हैं. सभी में दुलाल बसात ने सबसे अधिक बोली लगायी. वह एक लाख 16 हजार रुपये में शीशम का पेड़ ले लिया. ज्ञात हो कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से नीलामी की न्यूनतम राशि 70 हजार रुपये रखी गयी थी. प्रक्रिया के तहत दुलाल बसात ने 10 हजार रुपये विद्यालय प्रबंधन को अग्रिम दिया. बाकी पैसा एसएमसी के अकाउंट में चेक के माध्यम से जमा करने को कहा. मौके पर प्रभारी प्राचार्य लाउस हांसदा, कमल रविदास आदि थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >