पांच-पांच सौ के 16 लाख के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

पांच-पांच सौ के 16 लाख के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

प्रतिनिधि, फ़रक्का: मुर्शिदाबाद जिले की समशेरगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को थाना क्षेत्र के धुलियान गंगा नदी नाव घाट पर अभियान चला कर दो अभियुक्तों को पांच-पांच सौ रुपये के 16 लाख रुपये के जाली नोट के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त आलमीन शेख ( 20) व मिस्टर शेख (21) मालदा जिले के बैस्टबनागर थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं. इसे लेकर समशेरगंज थाना के आई सी सुब्रत घोष ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली थी कि धुलियान गंगा नदी के उस पार से मालदा जिले के बैस्टबनागर थाना इलाके से उक्त लोग नकली नोटों के साथ नदी पार कर धुलियान होते हुए किसी को देने की फिराक में हैं. जिसके बाद अभियान चलाकर कार्रवाई की गयी. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

BIKASH JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >