प्रतिनिधि, तीनपहाड़ : थाना क्षेत्र के भोराबांध गांव में एक व्यक्ति का शव तालाब में मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तीनपहाड़ थाना पुलिस को दी. इसके बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकाला गया.
मृतक की पहचान मदन सोरेन के रूप में
मृतक की पहचान इसी गांव के मदन सोरेन (58) के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि मदन सोरेन घर के सामने स्थित पोखर में नहाने के लिए गये थे. नहाने के क्रम में ही डूबने से उनकी मौत हो गयी.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
घटना की सूचना पर तीनपहाड़ थाना के एएसआई उमेश उपाध्याय दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.
यूडी केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
तीनपहाड़ थाना पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
