बाबा विश्वकर्मा की भक्ति में डूबा तीनपहाड़, पावर हाउस में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई पूजा

तीनपहाड़ में विश्वकर्मा पूजा का पर्व पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. क्षेत्र के पावर हाउस को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना हुई.

तीनपहाड़ में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा, पावर हाउस रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया

प्रतिनिधि, तीनपहाड़ : क्षेत्र में गुरुवार को सृष्टि के निर्माता कहे जाने वाले बाबा विश्वकर्मा का त्योहार पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. जगह-जगह बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही है. इस पावन मौके पर क्षेत्र के लोगों ने अपनी-अपनी दुकानों में मशीनों, औजारों तथा छोटे-बड़े वाहनों की साफ-सफाई कर उनकी विशेष पूजा-अर्चना की. वहीं, कई भक्तों ने घरों में ही भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर सुख-शांति की कामना की.

पूजा के उपरांत पावर हाउस कर्मी व भव्य सज्जा | Prabhat Khabar Network

तीनपहाड़ पावर सब स्टेशन में विशेष पूजा

तीनपहाड़ बभनगामा मोड़ स्थित पावर सब स्टेशन में इस वर्ष विश्वकर्मा भगवान की पूजा पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से की जा रही है. सुबह पावर हाउस में स्थापित बाबा विश्वकर्मा की पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई गई. इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया पावर हाउस

विश्वकर्मा पूजा को लेकर तीनपहाड़ पावर हाउस को आकर्षक लाइट और रंग-बिरंगी झालर लाइट से सजाया गया है. भक्ति गीतों के साथ पूजा का उत्साह चरम पर है. इस दौरान देर शाम विद्युत कर्मियों द्वारा विभागीय एवं स्थानीय लोगों के लिए प्रसाद के रूप में सात्विक भोजन का भी प्रबंध कराया गया है.

पूजा को सफल बनाने में जुटे विद्युत कर्मी

लाइनमैन प्रणव मोहन दिवाकर ने बताया कि यही एक ऐसा त्योहार है, जिसे सभी विभागीय कर्मी पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं. पूजा के सफल आयोजन में मुख्य रूप से मुकेश कुमार, मोनू अंसारी, विकास कुमार, राजा रजक, राजीव पासवान सहित अन्य विभागीय कर्मियों का सराहनीय योगदान है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >