गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया पुण्य स्नान, साफाहोड़ आदिवासियों ने भी लगाया अखाड़ा

पूजन सामग्री और फलों की बिक्री खुब हुई

राजमहल गंगा दशहरा के अवसर पर झारखंड के एकमात्र राजमहल से प्रवाहित होने वाले उत्तर वाहिनी गंगा में गुरुवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया. गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा स्नान करने और उत्तर वाहिनी गंगा में स्नान करने का विशेष महत्व है. अहले सुबह से ही राजमहल के उत्तर वाहिनी गंगा घाट सूर्य देव घाट, गुदारा घाट, संगत घाट, कालीघाट, बजरंग घाट, महाजन टोली घाट, कन्हैया स्थान घाट व नौगच्छी गंगा घाट में राजमहल अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र के अलावे संथाल परगना के विभिन्न इलाके दुमका, गोड्डा, लिट्टीपाड़ा, आमड़ापाड़ा, काठीकुंड, गोपीकांदर, बोआरीजोर, बोरियों, बरहरवा,बरहेट, सुंदर पहाड़ी, नोनीहाट सहित अन्य इलाके से आये श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान एवं गंगा पूजन किया. गंगा तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. लोग गंगा स्नान और गंगा पूजन के बाद स्थानीय मंदिरों में भी पूजा-अर्चना कर रहे हैं. इधर पूजन सामग्री और फलों की बिक्री खुब हुई. क्षेत्र से अत्यधिक वाहनों के प्रवेश होने के कारण शहर में यातायात व्यवस्था भी अस्त-व्यस्त रही. मन्नतें पूरी होने पर कराया मुंडन संस्कार मां गंगा से किये गये मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार गंगा तट पर करवाया. गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा तट पर मां गंगा के पूजन उपरांत बच्चों का मुंडन संस्कार कराया और गंगा तट पर ही श्री सत्यनारायण भगवान का पूजन भी किया और व्रत कथा को सुना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के आशियाने-दुकानें की जा रहीं ध्वस्त