साहिबगंज, राजमहल और बरहरवा में नवचयनित अध्यक्ष और पार्षद का शपथ ग्रहण 12 मार्च को

शपथ ग्रहण सुबह 10 बजे होगा.

साहिबगंज साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल और बरहरवा नगर पंचायत के नवचयनित अध्यक्ष और पार्षद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 12 मार्च को सिदो-कान्हू सभागार में आयोजित किया जाएगा. अपर समाहर्ता गौतम भगत ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष और पार्षद का शपथ ग्रहण सुबह 10 बजे होगा. उपाध्यक्ष के नाम निर्देशन पत्र सुबह 11:00 बजे से 11:50 बजे तक दाखिल किया जायेगा. नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 12:30 बजे तक होगी. विधिमान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने का समय दोपहर 12:30 बजे से 12:45 बजे तक निर्धारित किया गया है. अभ्यर्थियों से नाम वापस लेने का समय दोपहर 12:50 से 1:15 बजे तक तय किया गया है. मत पत्र की तैयारी दोपहर 1:20 बजे से 2:00 बजे तक की जायेगी. मतदान का समय दोपहर 2:10 बजे से 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. मतगणना दोपहर 3:05 बजे से 4:00 बजे तक होगी. वहीं निर्वाचन परिणाम की घोषणा संध्या 4:15 बजे की जायेगी. उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण संध्या 4:30 बजे होगा. इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी के तौर पर एसी गौतम भगत व सहायक निर्वाची पदाधिकारी डीएसओ झुन्नू कुमार मिश्रा, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद आनंद रहेंगे. वहीं दूसरी ओर राजमहल नगर पंचायत का शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए जो समय जारी किया गया है, उसके तहत उपाध्यक्ष के नाम निर्देशन पत्र सुबह 11:30 बजे से 12:20 बजे तक दाखिल किया जायेगा. नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक की जायेगी. विधिमान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने का समय दोपहर 1:05 बजे से 1:15 बजे तक तय किया गया है. अभ्यर्थियों से नाम वापस लेने का समय दोपहर 1:20 से 1:45 बजे तक है. मत पत्र की तैयारी दोपहर 1:50 बजे से 2:30 बजे तक की जायेगी. मतदान का समय दोपहर 2:40 बजे से 3:30 बजे तक तय किया गया है. मतगणना दोपहर 3:35 बजे से 4:30 बजे तक होगी. निर्वाचन परिणाम की घोषणा संध्या 4:45 बजे की जायेगी. उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण संध्या 5:00 बजे होगा. इसके लिए निर्वाची पदाधिकारी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी छूटेश्वर कुमार दास, सहायक निर्वाची पदाधिकारी के तौर पर राजमहल एसडीओ सदानंद महतो, भूमि सुधार उपसमाहर्ता बिमल सोरेन को बनाया गया है. बरहरवा नगर पंचायत का शपथ ग्रहण कार्यक्रम के तहत अध्यक्ष और पार्षद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जायेगा. उपाध्यक्ष के नाम निर्देशन पत्र सुबह 12:00 बजे से 12:50 बजे तक दाखिल किया जायेगा. नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे तक होगी. विधिमान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने का समय दोपहर 1:35 बजे से 1:45 बजे तक तय किया गया है. अभ्यर्थियों से नाम वापस लेने का समय दोपहर 1:50 से 2:15 बजे तक है. मत पत्र की तैयारी दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक की जायेगी. मतदान का समय दोपहर 3:10 बजे से 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. मतगणना दोपहर 4:05 बजे से 5:00 बजे तक होगी. निर्वाचन परिणाम की घोषणा संध्या 5:15 बजे की जायेगी. उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण संध्या 5:30 बजे किया जायेगा. इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी के तौर पर आइटीडीए निदेशक संजय कुमार दास अैर सहायक निर्वाची पदाधिकारी पतना के बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी, बरहरवा बीडीओ सन्नी कुमार दास करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >