विधायक प्रतिनिधि ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

विभिन्न पंचायतों से आये लोगों ने जमीन विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, मंईयां सम्मान योजना, पेयजल संकट समेत अन्य समस्याएं विधायक प्रतिनिधि के समक्ष रखीं.

प्रतिनिधि, बरहरवा प्रखंड परिसर स्थित विधायक कक्ष में मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि बरकत खान क्षेत्रवासियों की समस्याओं से अवगत हुये. जहां प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आये लोगों ने जमीन विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, मंईयां सम्मान योजना, पेयजल संकट समेत अन्य समस्याएं विधायक प्रतिनिधि के समक्ष रखीं. इस दौरान कई लाभुकों ने पीएम आवास की दूसरी किस्त में हो रही देरी को लेकर शिकायत दर्ज करायी. इस पर विधायक प्रतिनिधि ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर लोगों की समस्याओं से अवगत कराया. त्वरित निदान की बात कही. वहीं, जमीन विवाद से जुड़े समस्याओं के निदान के लिए सीओ अनोज कुमार से उनके कार्यालय में मिलकर जल्द निदान कराने का आग्रह किया. इस पर अंचलाधिकारी ने विभागीय कर्मचारी को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मौके पर विकास कुमार सिंह, रंजीत भंडारी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

BIKASH JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >