पुलिस लाइन कॉलोनी में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया

साहिबगंज के पुलिस लाइन कॉलोनी में आदिवासी समुदाय ने प्रमुख पर्व सरहुल धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। इस मौके पर प्रकृति पूजा की गई और सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई। कार्यक्रम में पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां भी हुईं। पूर्व संगठन अध्यक्ष पंकज यादव, अरुण कुजूर, समिएल मुंडा, काली उरांव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने सरहुल पर्व के महत्व को बताते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, जल, जंगल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। समुदाय के महिला, पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ पर्व की शुभकामनाएं दीं।

प्रतिनिधि, साहिबगंज. जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन कॉलोनी में आदिवासी समुदाय का प्रमुख पर्व सरहुल पारंपरिक रीति-रिवाजों और धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर समुदाय के लोगों ने प्रकृति पूजा कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. कार्यक्रम में पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य से उत्सव का माहौल बना रहा. मौके पर संगठन के पूर्व अध्यक्ष पंकज यादव, अरुण कुजूर, समिएल मुंडा, काली उरांव, नन्हक भगत, सोम उरांव, बालदेव उरांव, चमरू उरांव सहित कई लोग उपस्थित रहे. सभी ने सरहुल पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, जल-जंगल-जमीन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने एक-दूसरे को सरहुल की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाया. बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा भी मौजूद रहे, जिससे पूरे पुलिस लाइन परिसर में उत्सव का वातावरण बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >