साहिबगंज में गंगा तट विकास और पर्यावरणीय पहलुओं पर सर्वे

राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान की एक विशेषज्ञ टीम साहिबगंज शहर के समग्र और योजनाबद्ध विकास के लिए तीन दिवसीय दौरे पर आई है। टीम शहर की भौगोलिक स्थिति, आर्थिक व्यवस्था, गंगा तट, शहरी बुनियादी ढांचा और पर्यावरणीय पहलुओं का सर्वेक्षण कर रही है। गंगा तट के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो पर्यटन, व्यापार और जल-परिवहन को बढ़ावा देगा। स्थानीय प्रशासन और नागरिकों से सुझाव लेकर दीर्घकालिक विकास योजना बनाई जाएगी। टीम ने डीएफओ से चर्चा की, और नमामि गंगे घाट तथा डॉल्फिन संरक्षण की जानकारी भी लेगी। इस पहल से साहिबगंज को आधुनिक, सुव्यवस्थित और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान की टीम का दौरा प्रतिनिधि, साहिबगंज. साहिबगंज शहर के समग्र और योजनाबद्ध विकास को लेकर महवा एवं नगर विकास विभाग, झारखंड के समन्वय से राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान की विशेषज्ञ टीम तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची है. टीम का नेतृत्व मनु भटनागर और शिवानी कुमारी कर रहे हैं. टीम द्वारा शहर की भौगोलिक स्थिति, आर्थिक व्यवस्था, गंगा तट तंत्र, शहरी आधारभूत संरचना और पर्यावरणीय पहलुओं का व्यापक सर्वे किया जा रहा है. खासतौर पर गंगा तट के विकास और भविष्य की शहरी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आकलन किया जा रहा है. नगर परिषद पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में राज्य स्तरीय बैठक के दौरान साहिबगंज की भौगोलिक परिस्थितियों और आर्थिक व्यवस्था पर विस्तृत प्रतिवेदन पहले ही सौंपा जा चुका है. उसी आधार पर अब केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त टीम जमीनी स्तर पर सर्वे कर रही है. टीम स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सुझाव लेकर शहर के विकास की ठोस और दीर्घकालिक रूपरेखा तैयार करेगी. विशेषज्ञों का मानना है कि गंगा तट की भौगोलिक विशेषताएं साहिबगंज को पर्यटन, व्यापार और जल-परिवहन के क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं देती हैं. गंगा तट विकास और शहरी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से शहर का सौंदर्यीकरण होगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. सोमवार को टीम ने डीएफओ प्रवल गर्ग से बातचीत की और जानकारी ली. मंगलवार को नमामि गंगे घाट और डॉल्फिन संरक्षण से जुड़ी जानकारी ली जाएगी. इस पहल से उम्मीद है कि साहिबगंज को आधुनिक, सुव्यवस्थित और पर्यावरण के अनुकूल शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >