लंबित आवासों को पूर्ण करने के लिए विशेष अभियान शुरू

साहिबगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित आवासों को पूरा करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सभी पंचायतों में लाभुकों को दी गई किस्त के अनुसार निर्माण कार्य प्लिंथ, लिंटल, ढलाई और अंतिम स्तर तक पूरा कर जियो टैगिंग करने का निर्देश दिया गया है। जनप्रतिनिधि, एसएचजी महिलाएं, वेंडर और पदाधिकारी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। डीडीसी सतीश चन्द्रा ने सभी बीडीओ को समयसीमा में आवास योजना पूरी करने के निर्देश दिए हैं। छह से 23 अप्रैल तक चलने वाले अभियान में पंचायतवार बैठकें, सहयोग, जनप्रतिनिधियों की भागीदारी और प्रतिदिन समीक्षा की व्यवस्था है। निरीक्षण भी नियमित रूप से किया जा रहा है ताकि आवास निर्माण समय पर पूरा हो सके।

संवाददाता, साहिबगंज. आवास योजना अंतर्गत लंबित आवासों को पूर्ण करने के लिए विशेष अभियान सभी पंचायतों में चलाया जा रहा है. लाभुकों को दी गई किस्त के अनुसार प्लिंथ, लिंटल, ढलाई और अंतिम स्तर तक निर्माण कार्य पूरा कर जियो टैग करने का निर्देश दिया गया है. इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, एसएचजी महिलाओं, वेंडरों और पदाधिकारियों का सहयोग महत्वपूर्ण बताया गया है. डीडीसी सतीश चन्द्रा ने सभी बीडीओ को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, पीएम जनमन, अबुआ आवास योजना और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया है. विभागीय सचिव ने लंबित आवासों पर नाराजगी जताते हुए पंचायतवार अभियान चलाने का आदेश दिया है. छह से 23 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान में लाभुकों के साथ बैठक, आवश्यक सहयोग, जनप्रतिनिधियों की भागीदारी और प्रतिदिन समीक्षा की व्यवस्था की गई है. प्रत्येक पंचायत में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं और अभियंता व पदाधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं. डीडीसी सतीश चन्द्रा और जिला समन्वयक सुमित चौबे ने निरीक्षण किया, वहीं मंडरो बीडीओ मेघनाथ उरांव ने कई पंचायतों का दौरा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >