मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर में एक घायल

बेहतर इलाज के लिये परिजन धुलियान ले गये

बरहेट. थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहेट-भोगनाडीह मुख्य सड़क पर मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की भिड़ंत में बाइक सवार घायल हो गया. मोटरसाइकिल सवार आफताब अंसारी बरहेट से भोगनाडीह जा रहा था. इसी बीच भोगनाडीह की ओर से तेज गति से आ रहे बिना नंबर के लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी. दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि, ट्रैक्टर का अगला पहिया खुलकर अलग हो गया. साथ ही ट्रैक्टर की ट्रॉली नीचे गिरकर पलट गयी. इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे घटनास्थल से स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. जिसके बाद बेहतर इलाज के लिये परिजन धुलियान ले गये. इधर, ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर भोगनाडीह के ही हारून अंसारी का है. घटनास्थल पर इकट्ठा भीड़ आपस में ही मामले को सुलझाने बात कह रही थी. लेकिन, मौके पर पहुंचे एएसआइ अशोक कुमार सिंह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर ट्रैक्टर थाने ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >