खेत किनारे पैर धो रहा था किशोर, चप्पल पकड़ने की कोशिश में फिसला : गहरे पानी में डूबने से हुई मौत

राजमहल के बुधवारिया गांव में एक 9 वर्षीय किशोर अनुज कुमार की जल (झील) में डूबने से मौत हो गई. वह चप्पल पकड़ने की कोशिश में गहरे पानी में चला गया था. ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रतिनिधि, मंगलहाट : राजमहल थाना क्षेत्र के बुधवारिया गांव में बुधवार को जल्ला में डूबने से 9 वर्षीय किशोर अनुज कुमार की मौत हो गई. वह गांव निवासी संजय मंडल का पुत्र था. जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे अनुज घर से लगभग 200 मीटर दूर जल्ला (झील) पर खेत के किनारे पैर धो रहा था.

चप्पल पकड़ने में फिसला पैर

इसी दौरान उसका चप्पल पानी के गहरे हिस्से में बह गया. चप्पल पकड़ने की कोशिश में उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया. किशोर को डूबते देख आसपास के ग्रामीणों ने जल्ला में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला. बाहर निकालने तक किशोर मूर्छित हो चुका था.

अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में किशोर को मूर्छित अवस्था में राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल ले गए. वहां इलाज कर रहे डॉक्टर सादिक अंसारी ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना से गांव में पसरा मातम

किशोर की मौत की घटना से क्षेत्र में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >