तालझारी के मैदान में दौड़ा जोश, खेलो झारखंड में खिलाड़ियों ने दिखाई रफ्तार और दमखम

तालझारी के संत जोन मिशन मैदान में 'खेलो झारखंड' प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया. अंडर-17 बालिका वर्ग में रोशनी कुमारी और बालक वर्ग में मो. आरीफ व शिवभ्म कुमार ने अपनी जीत दर्ज की. सफल प्रतिभागियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया.

प्रतिनिधि, तालझारी : प्रखंड संसाधन केंद्र तालझारी के तत्वावधान में खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026-27 के तहत बुधवार को प्रखंड अंतर्गत संत जोन मिशन मैदान में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुनील टुडु ने दीप प्रज्वलित कर किया.

खेलकूद प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

बालिका वर्ग में रोशनी ने मारी बाजी

अंडर-17 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रोशनी कुमारी, द्वितीय स्थान रूचि कुमारी, पल्स टू उच्च विद्यालय सकरीगली तथा तृतीय स्थान दीपिका बेसरा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तालझारी ने प्राप्त किया.

वहीं 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रूचि कुमारी, पल्स टू उच्च विद्यालय सकरीगली, द्वितीय स्थान एलिना सोरेन, संत जोन मिशन तालझारी तथा तृतीय स्थान रानी बेसरा, कस्तूरबा विद्यालय तालझारी ने प्राप्त किया.

बालक वर्ग में आरीफ और शिवभ्म अव्वल

अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मो आरीफ, पल्स टू उच्च विद्यालय सकरीगली, द्वितीय स्थान थोमस टुडु, कन्या विद्यालय तालझारी तथा तृतीय स्थान जोनाथन हांसदा, संत जोन मिशन तालझारी ने प्राप्त किया.

200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान शिवभ्म कुमार, द्वितीय स्थान मो आरीफ, पल्स टू उच्च विद्यालय सकरीगली तथा तृतीय स्थान अंकित हांसदा, संत जोन मिशन तालझारी ने प्राप्त किया.

सफल प्रतिभागियों को किया सम्मानित

बीपीओ सुनील टुडु ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. विजेता टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी.

दो दिवसीय प्रतियोगिता में कई खेल शामिल

दो दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-17 एवं अंडर-15 वर्ग में बालिका और बालकों के लिए 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता हो रही है.

ये रहे मौजूद

मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुनील टुडु, शिक्षक अंथोनी टुडु, लखीराम मरांडी, हाबिल मरांडी, जैदुर रहमान, शिक्षिका लुसी किस्कू, विनीता किस्कू सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >