प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा

बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सरिता टुडू ने सोमवार को कस्तूरबा आवासीय विद्यालय बरहरवा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की. डॉ. टुडू ने स्वास्थ्यकर्मियों और विद्यालय के शिक्षकों के साथ स्वयं भी दवा का सेवन कर छात्राओं को कृमि मुक्ति के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को छह माह के अंतराल पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लेनी चाहिए. इससे शरीर में मौजूद कृमियों का नाश होता है तथा बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक विकास में सहायता मिलती है. बीपीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि किसी कारणवश छूट गए बच्चों को 18 जून को आयोजित मॉप-अप डे के दौरान एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी. इसके साथ ही राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का समापन होगा. उन्होंने बताया कि साहिबगंज जिले में केवल बरहरवा प्रखंड में ही राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. अभियान के सफल संचालन की निगरानी जिलास्तरीय टीम द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय रतनपुर एवं बालक मध्य विद्यालय बरहरवा में भी की गई. मौके पर जिला वीबीडी परामर्शी सती बाबू डाबड़ा, जिला समन्वक, डीपीएमयू, जिला डाटा प्रबंधक आइडीएसपी तौसीफ अहमद, बीपीएम संजय कुमार सिंह, सपन मंडल, आजमातुन निशा, सुमन कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >