खुदाई में सोने का कलश व सिक्के बेचने का झांसा, 4.50 लाख रुपये की ठगी

साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र के युवक जे अंसारी को पश्चिम बंगाल के सैंथिया में नकली सोने के सिक्के बेच कर 4.5 लाख रुपये की ठगी हुई। ठगों ने उसे असली सोने का नमूना दिखाकर भरोसा दिलाया था। जांच में सिक्के नकली पाए गए। ठगी का शिकार अंसारी ने अपने साथियों के साथ योजना बनाकर गिरोह के एक सदस्य को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। घटना 27 जून से 17 जुलाई के लेनदेन की है, जबकि गिरोह को पकड़ने की कार्रवाई 11 सितंबर को हुई। रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पश्चिम बंगाल के सैंथिया में हुआ लेनदेन, घर आकर जांच कराने पर सिक्का निकला नकली पीड़ित युवक ने साथियों से मिलकर गिरोह के एक सदस्य को दबोचा, किया पुलिस के हवाले प्रतिनिधि, पतना. आप लोगों ने ठगी और धोखाधड़ी के कई मामले सुने होंगे, लेकिन साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला ठगी का मामला सामने आया है. जहां ठगों ने खुदाई के दौरान मिले सोने के कलश और सिक्का बेचने के नाम पर युवक को असली सोने के सिक्के का नमूना दिखाकर 4.5 लाख रुपये की ठगी की. हालांकि, ठगी के शिकार युवक ने उक्त गिरोह को पकड़ने के लिए अपने साथियों के साथ फिल्मी स्टाइल में जाल बिछाया और गिरोह से जुड़े एक व्यक्ति को पकड़कर रांगा थाना पुलिस को सौंप दिया. इसके बाद रांगा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. यह मामला जुलाई का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, 27 जून को रांगा थाना क्षेत्र के मोदीकोला निवासी जे अंसारी नामक युवक के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने जे अंसारी के परिजनों और परिचितों को पहचानने की पूरी जानकारी दी. विश्वास होने पर ठग ने बताया कि उन्हें काम करने के दौरान एक सोने का कलश और सिक्का मिला है और वे उसे बेचना चाहते हैं. ठग की बात पर भरोसा करते हुए युवक पश्चिम बंगाल के अहमदपुर गया. वहां ठग ने उसे एक सिक्के का टुकड़ा दिया, जिसे युवक ने जांच कराया, तो वह असली सोने का सिक्का निकला. युवक को भरोसा हो गया और उसने सारे सिक्के खरीदने की इच्छा जतायी. ₹1,000 प्रति सिक्के की दर से कुल 4.5 लाख रुपये में 450 सिक्के खरीदने का सौदा तय हुआ. सैंथिया में 450 नकली सिक्के के बदले युवक ने दिये 4.5 लाख नकद… दाम तय होने के बाद 17 जुलाई को जे अंसारी नकद रुपये लेकर पश्चिम बंगाल के सैंथिया पहुंचा और रकीब व कलाम नामक व्यक्तियों से 450 सिक्के लिए तथा 4.5 लाख रुपये नकद दिए. सारा सिक्का लेकर युवक घर पहुंचा और स्थानीय आभूषण दुकान पर सिक्के की जांच करवाई, तो वह सभी नकली निकले. इस पर युवक के पैरों तले जमीन खिसक गयी. जाल बिछाकर युवक ने गिरोह के एक सदस्य को सिक्कों के साथ पकड़ा ठगी के शिकार हुए जे अंसारी ने उक्त गिरोह को पकड़ने के लिए योजना बनायी और अपने एक साथी से ग्राहक बनकर उनसे संपर्क कराया. पुनः सौदेबाजी हुई और 11 सितंबर को लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादल टोला में लेन-देन का समय तय हुआ. युवक अपने साथियों के साथ जाल बिछाकर नकली सोने के सिक्के लेकर पहुंचा, जहां दो युवक को पकड़ने का प्रयास किया गया. एक युवक मौके से भाग गया, जबकि दूसरा पकड़ा गया. पकड़े गए युवक के पास भारी मात्रा में नकली सोने के सिक्के भी मिले. उसे पकड़कर रांगा थाना पुलिस को सौंप दिया गया. इसके साथ ही पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत भी की गयी है. ——————————————————— क्या कहते हैं थाना प्रभारी प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अखिलेश कुमार यादव, थाना प्रभारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >